फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers angry due to crushing three times, uproar

चीनी मिल में बार बार पेराई ठप होने से किसानों ने किया हंगामा

Sun, 27 Dec 2020 09:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to crushing three times, uproar
कायमगंज चीनी मिल के प्लांट में घुसे किसानों को रोकता गार्ड। - फोटो : FARRUKHABAD
तीन बार पेराई ठप होने से भड़के किसान, हंगामा
विज्ञापन

कायमगंज। 24 घंटे में तीन बार पेराई बंद होने से चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। वे हंगामा करते हुए बॉयलर के पास पहुंच गए। वहां मौजूद गार्ड व सीसीओ ने किसानों को समझाकर जीएम से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। किसानों का कहना है कि वे गन्ना की तौल कराने के लिए तीन चार दिन का इंतजार नहीं कर सकेंगे।
गुरुवार रात चीनी मिल के बॉयलर में प्रेशर न उठने से पेराई बंद हो गई थी। इसके बाद मिल प्रशासन ने रातोंरात सूखी लकड़ी व बैगास का इंतजाम कर अगले दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे तक पेराई शुरू करा दी। इसके बाद पेराई कार्य जैसे तैसे होता रहा। शनिवार से लेकर रविवार तक बीच बीच में तीन बार पेराई बंद हुई। रविवार दोपहर पौने दो बजे प्लांट फिर बंद हो गया।
विज्ञापन

मिल गेट पर तमाम किसान जमा हो गए। बार बार बंद हो रही पेराई से भड़के किसान हंगामा करते हुए प्लांट के अंदर बॉयलर के पास पहुंच गए। वहां तैनात गार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान जीएम से मिलने की बात पर अड़े रहे। कुछ देर बाद वहां सीसीओ प्रमोद कुमार यादव पहुंचे। उन्होंने किसानों को जीएम से मिलवाने का आश्वासन दिया और किसानों को बाहर निकाल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान शिवप्रताप सिंह, जिंतेंद्र यादव, शाहिद, अखिलेश, आशीष कुमार आदि ने कहा कि वे लोग तीन चार दिन से यहां पड़े हैं। मिल में बार बार पेराई बंद हो रही है। खेती में और भी काम हैं वह प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना था कि एक बार बता दिया जाए कि कब तक मिल लगातार चलेगी तो उसी के हिसाब से वे गन्ना लेकर आएं।

मिल यार्ड गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों से फुल हो गया है। जीएम किशन लाल ने बताया बॉयलर व वेट स्क्रबर सफाई मांग रहा है। सफाई न होने से बार बार प्रेशर डाउन हो रहा है। अब जो गन्ना मिल यार्ड में आ चुका है उसकी जैसे तैसे पेराई कर मिल के प्लांट की सफाई कराई जाएगी। इसके बाद प्लांट लगातार चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed