{"_id":"635ebc272741c25c800151dc","slug":"farmer-s-body-found-hanging-farrukhabad-news-knp7257176166","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
अमृतपुर। खेत में फसल की रखवाली करने गए किसान का शव रविवार सुबह खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर पश्चिमी निवासी महेश सिंह चौहान का पुत्र सोमदत्त सिंह (34) शनिवार शाम को खेत पर धान की फसल की रखवाली करने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
सुबह आठ बजे सोमदत्त के मामा समरपाल खेत पर पहुंचे। वहां शीशम पेड़ पर अंगौछे के फंदे से सोमदत्त का शव लटका दिखा। सूचना पर पत्नी प्रीती, मां सुशीला देवी अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमदत्त के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।