{"_id":"5fecbb348ebc3ecd67523066","slug":"farmer-killed-by-truck-collision-jam-for-three-hours-farrukhabad-news-knp6030777130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
किसान की दुर्घटना में मौत के बाद जाम खुलवाने को परिजनों से बात करते पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता।
- फोटो : FARRUKHABAD
ट्रक की टक्कर से किसान की मौत तीन, घंटे जाम
शमसाबाद। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाकर मुआवजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं। एसओ व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ने परिजनों को समझाया, लेकिन वे जाम खोलने को लेकर राजी नहीं हुए। हेलमेट न लगाए होने से किसान के सिर में भी गंभीर चोट आई। इससे उसकी जान चली गई। देर शाम पहुंचे एसडीएम ने मुआवजे का आश्वासन दिया। तब परिजनों के करीब साढ़े सात बजे जाम खोला।
थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी रामशंकर वर्मा (35) खेती करता था। वह बुधवार को तकरीबन साढ़े चार बजे बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह पीएचसी चिलसरा के पास पहुंचा तभी संतोषपुर की ओर से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से उसके उसके सिर के अलावा सीने में गंभीर चोट आई। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी पर भाई सत्यपाल व पत्नी आशा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
कुछ देर बाद गांव के लोगों की वहां पर भीड़ लग गई। परिजनों ने शव को सड़क के बीच में रखकर जाम लगा दिया। परिजन उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाकर मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसओ आरके रावत मौके पर पहुंचे और परिजनों को जाम खोलने के लिए समझाते रहे, लेकिन वे नहीं माने। पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता विजय गुप्ता ने भी परिजनों को समझाने का प्रयास किया। रामशंकर की मौत पर परिजन रो-रो कर बेहाल हो गए। उसके बड़े भाई रामनिवास की भी आठ वर्ष पहले दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
जाम लगने से लगी वाहनों की कतारें
परिजनों के जाम लगाने से चिलसरा मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने चौराहे से वाहनों को डायवर्ट किया। कस्बे की ओर से आ रहे वाहनों को पीछे से निकाल दिया। जाम में फंसे लोग कई घंटे तक वहां खड़े रहे। जाम न खुलने पर सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर, कोतवाल डॉ. विनय प्रकाश राय, मऊदरवाजा एसओ जेपी शर्मा, एसओ नवाबगंज पूनम जादौन भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं।