{"_id":"64ad934ae87d57998b0969a6","slug":"farmer-killed-by-stabbing-with-sharp-weapon-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-508-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धारदार हथियार से वार कर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धारदार हथियार से वार कर किसान की हत्या
विज्ञापन
कमालगंज। धारदार हथियार से हमला कर साेमवार रात किसान की हत्या कर दी गई। किसान का शव घर के आंगन में चारपाई पर मिला। मंगलवार सुबह उठी पुत्री के शोर मचाने पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक व एएसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
थाना क्षेत्र के मीठापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (48) सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से छोले लेने जाने की बात कहकर निकला था। घर पर पुत्री रवीना (16) अकेली थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रवीना सोकर उठी। कमरे से बाहर निकली तो धर्मेंद्र चारपाई पर चादर ओढ़े पड़े थे। रवीना ने पिता को उठाने के लिए चादर हटाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े थे। उनके चेहरे व सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस पर पुत्री चीखने चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने पहुंचकर पुत्री रवीना से पूछताछ की। रवीना ने बताया कि पिता सोमवार रात आठ बजे घर आए थे। कुछ देर बाद वह गांव से सामान लाने की बात कहकर निकल गए। वह घर कब आए, उनकी हत्या कैसे हुई उसे कुछ नहीं पता। धर्मेंद्र की पत्नी फूलश्री पांच दिन पूर्व घर से बिना बताए चली गई थी। पुत्र पुष्पेंद्र हरियाणा प्रांत के पानीपत में नौकरी करता है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौत की जानकारी पर पत्नी फूलश्री भी रोते बिलखते पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब 10.30 बजे पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा किया। एसपी ने बताया कि सिर में धारदार हथियार लगने के निशान लग रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मौत का कारण पता लगाने को पोस्टमार्टम कराया गया है।
खेत की जमीन को लेकर धर्मेंद्र का उसकी पत्नी व पुत्र से विवाद चल रहा था। पांच दिन पूर्व गुस्साई पत्नी घर से बिना बताए चली गई थी। धर्मेंद्र की हत्या की खबर लगते ही पत्नी घर पहुंच गई। पुत्र का मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि सिर पर वजनदार नुकीली वस्तु से प्रहार करने से मौत होने की बात सामने आई है। सिर पर दो घाव हुए व चेहरे पर आंख के ऊपर चोट का एक निशान पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह अपने हिस्से की जमीन बेच चुका है। वह पुत्र पुष्पेंद्र व पत्नी फूलश्री के खेत में खेती करता है। पुष्पेंद्र व फूलश्री के विरोध करने पर तीनों में विवाद चल रहा था। धर्मेंद्र की हत्या करने के बाद उसका शव घर के आंगन में पेड़ के नीचे चारपाई पर पड़ा मिला। घटनास्थल पर खून और हत्या में प्रयोग की गई वस्तु नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि चारपाई पर बिछे बिस्तर बरसात से गीले हो गए थे। लेकिन धर्मेंद्र के कपड़े सूखे मिले। इससे आशंका जताई गई कि दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को घर पर लाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
धर्मेंद्र के बड़े भाई शिवसरन की भी कई वर्षों पहले गोली मारकर परिवार के लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले में ग्रामीण ने बताया कि धर्मेंद्र के बड़े भाई हरीराम की बीमारी से मौत के बाद उनकी पत्नी को परिवार का युवक भगा ले गया था। जब शिवसरन ने इसका विरोध किया तो युवक ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
सोमवार रात धर्मेंद्र घर से गया था। उसके बाद मंगलवार सुबह घर में चारपाई पर उसका शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। धर्मेंद्र के घर में बाहर जाने वाले दरवाजे नहीं हैं। केवल चौखट लगी है। ऐसे में वह घर कब आए इसके बारे में पुत्री रवीना को नहीं पता। घटना के बारे में पड़ोसी व पुत्री को भी भनक नहीं लगी। धर्मेंद्र की पुत्री रवीना ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शाम को परिवार वाले व ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को पांचालघाट पर ले गए। पुत्र पुष्पेंद्र के नहीं पहुंचने पर मौसेरे भाई मुनेश्वर ने धर्मेंद्र के शव को मुखाग्नि दी।