{"_id":"572640c54f1c1b7f2b5cd2ab","slug":"farmer-killed-by-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। तपती धूप में काम करने के बाद किसान की तबियत खराब हो गई। परिजनों ने किसान को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव जिजौंटा बुजुर्ग निवासी अशोक (50) ने गांव के जयपाल सिंह से बंटाई पर खेत लिया था। इसमें उन्होंने तंबाकू की फसल बोई थी। शुक्रवार सुबह से शाम तक तपती धूप में अशोक खेत पर काम करते रहे।
विज्ञापन
जब वह तंबाकू की फसल लेकर घर आए तो उनकी तबियत खराब हो गई और उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे। तबियत अधिक बिगड़ने पर परिजनों ने अशोक को कसबा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने अशोक को कायमगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शनिवार रात करीब 11 बजे अशोक की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के पुत्र राजीव ने बताया कि धूप में काम करने के दौरान पिता की अचानक तबियत खराब हो गई थी।