{"_id":"777298e00d3c56a2a18efd8d58519de7","slug":"fanfare-celebrating-the-foundation-day-of-the-khalsa-panth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना खालसा पंथ का स्थापना दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना खालसा पंथ का स्थापना दिवस
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा में चल रहे खालसा पंथ के 317वें स्थापना दिवस का रविवार को
विज्ञापन
धूमधाम के साथ समापन हुआ। इस दौरान सबद-कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया।
लंगर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा में 1
अप्रैल से खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम चल रहे हैं। रविवार को
खालसा पंथ के स्थापना दिवस के समापन अवसर के साथ ही गुरुअंगद देव और गुरु
तेग बहादुर का प्रकाशोत्सव भी मनाया गया। ज्ञानी गुरुवचन सिंह ने
सबद-कीर्तन सुनाया। इस दौरान
गुरु का लंगर हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद छका। अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सूफी पप्पन मियां, हरवंशलाल भाटिया और गुरुद्वारा सिंह समाज के अध्यक्ष बाबू सिंह गिल ने गुरुओं के जीवन पर प्रकाश डाला । समापन अवसर पर महिलाओं की भी भीड़ रही। इस अवसर पर राजकुमार कोहली, अर्जुनदास, हरवीर सिंह, वासुदेव, रणवीर सिंह बख्शी, बंटी सरदार, कुक्कू सिंह, विक्की सरदार, गुरविंदर सिंह, हरमीत सिंह और गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहीं।