{"_id":"645e970451722c94930f2116","slug":"fall-in-love-with-books-the-boat-of-the-meritorious-farrukhabad-news-c-12-1-230911-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किताबों से हुआ प्यार, मेधावियों की हुई नैया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किताबों से हुआ प्यार, मेधावियों की हुई नैया पार
Sat, 13 May 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 13 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
फर्रूखाबाद। मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। मेहनत का कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। यह बात सीबीएसई बोर्ड के घोषित हुए परीक्षा परिणाम के साथ सामने आई। पढ़ाई में दिल-दिमाग लगाने वाले मेधावियों ने सफलता का स्वाद चखा। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में पांच बच्चों ने 96.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर एंथोनी की समीक्षा वर्मा रहीं इन्हे 95.60 प्रतिशत तथा रोजी पब्लिक स्कूल के मान्यव वत्सल 95 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। घोषित परिणाम में आर्मी पब्लिक स्कूल के जय कार्तिक, पियुष दुबे, केंद्रीय विद्यालय की दिव्यांशी सेंगर, रोजी पब्लिक स्कूल की आरोही सक्सेना और वैष्णव गुप्ता संयुक्त रूप से 96.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर सेट एंथोनी स्कूल की समीक्षा वर्मा 95.6 प्रतिशत अंक, तथा 95 प्रतिशत अंक पाकर रोजी पब्लिक स्कूल के मान्यव वत्सल ने जिले में तीसरा स्थान पाया। 94.8 प्रतिशत अंक पाकर केंद्रीय विद्यालय की कशिश वर्मा चौथे स्थान पर रहीं।
आर्मी पब्लिक स्कूल के विंदल पाठक, अभय प्रताप सिंह, वैष्णवी देवी, सेंट एंथोनी स्कूल की स्नेहा राठौर और पावनी सिंह राठौर को 94.6 प्रतिशत अंक मिले। यह क्रमश: जिले की सूची में पांचवां स्थान पाया। मेधावियों की इस कामयाबी से शिक्षक व अभिभावक गदगद हो गए। बच्चों की मेहनत सफल होने पर अभिभावकों ने बच्चों का मुंह मीठा करवाया। वहीं परीक्षा परिणाम की जानकारी होने पर छात्र-छात्राओं ने अपने साथियों को फोन कर एक दूसरे को बधाई दी। आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।