फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Faith inundated on Mouni Amavasya

मौनी अमावस्या: गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 11 Feb 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Faith inundated on Mouni Amavasya
मौनी अमावस्या पर मेला रामनगरिया में गंगा स्नान करते साधु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मेला रामनगरिया में मौनी अमावस्या पर पंचाल घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा में डुबकी लगाकर मौन व्रत खोला। स्नान के बाद दान भी दिया। तट पर हरि बोलो-मौनी खोलो के उद्घोष गूंजते रहे। श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान और भंडारों में प्रसाद भी ग्रहण करते रहे।
विज्ञापन

हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, इटावा, मैनपुरी और आगरा आदि जिलों से श्रद्धालु स्नान के लिए रात में ही गंगा तट पर पहुंच गए थे। भोर होते ही हर-हर गंगे, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। धूप निकलते के साथ ही भीड़ और बढ़ गई। स्नान के बाद गंगा मैया से मनौती मांगी।
विज्ञापन

भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर कन्या भोज किया। कथा पंडालों में भगवान नाम की महिमा का गुणगान होता रहा। भंडारों में प्रसाद खाने को भी भक्तजन पहुंचते रहे। बाबा बालक दास महाराज के बाबा मनोज भारती बब्बा गुरु के क्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें साधु-संतों के साथ श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। सांस्कृतिक पंडाल में वृंदावन के कलाकारों ने माखन चोरी लीला का मंचन किया।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने परिवार सहित बुधवार रात पांचाल घाट पर लगी मेला रामनगरिया में कल्पवास किया। भोर होते ही गंगा में स्नान किया। इसके बाद मेला क्षेत्र में घूमे और बाजार में खरीदारी की।
मेला रामनगरिया में मेला प्रशासन ने अस्थाई रूप से बिजली कनेक्शन लिया है। साधु -संतों का कहना है कि पूजा का समय बिजली चली जाती है। सुबह पांच बजे और शाम को छह बजे बिजली गुल हो जाती है।
बिजली की व्यवस्था सही नहीं है। श्रीपंच दसनाम जूना खड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज ने मेला सचिव से मोबाइल पर वार्ता कर बिजली समस्या पर नाराजगी जताई और जल्द सुधार की मांग की।
संतों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। चोरी की घटनाएं भी बिजली के अभाव में बढ़ रही हैं। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि बिजली कटौती मुक्त करने के लिए अधिशासी अभियंता से कई बार कह चुके हैं। पत्र भी भेजा गया है। कटौती की जानकारी डीएम को दी जाएगी।

ार्य प्रतिनिधि सभा की देखरेख में रामनगरिया के वैदिक क्षेत्र में सुबह यज्ञ के बाद आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि हमारे छह दर्शन हैं, जो ईश्वर का स्वरूप बताते हैं। लोग प्रदर्शन की चकाचौंध में दर्शन को भूल गए हैं।
इसीलिए मानव दुखी है। मथुरा के लाखन, राम सिंह ने भजन सुनाए। इस मौके पर ओमदेव, प्रमोद आर्य, विजय सिंह, राजवीर आर्य, शिशुपाल आर्य, वेदराम आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed