फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Factionalism in SP, discord between party presidents reached the national president

Farrukhabad News: सपा में गुटबाजी, पार्टी अध्यक्षों की कलह राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंची

Wed, 13 Nov 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Factionalism in SP, discord between party presidents reached the national president
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी में जिले की राजनीतिक कलह शीर्ष नेतृत्व तक उजागर हुई है। महानगर अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में उन्होंने पार्टी हित में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग भी की है। इसके बाद जिलास्तर पर सपा में अंदरूनी कलह भी उजागर हो गई है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे पत्र में कहा कि वह पूरी जिम्मेदारी, निष्ठा और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है। अभी भी यदि आपको नहीं बताया तो पार्टी के प्रति उनकी ईमानदारी नहीं होगी। जब से महानगर अध्यक्ष की उन्हें जिम्मेदारी मिली, तभी से जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह उनके कार्यक्षेत्र में गलत तरीके से हस्तक्षेप कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि जिलाध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष छात्रसभा घोषित किया। उन्होंने सदर विधानसभा का अध्यक्ष बिना पूर्व सूचना दिए पार्टी विरोधी व्यक्ति को आर्थिक लालच में बना दिया। यही नहीं दो दिन पहले ही जिलाध्यक्ष ने बिना पूर्व सूचना के ही महानगर का प्रभारी बनाया था। जिलाध्यक्ष कई अन्य ऐसे काम कर रहे हैं, जिससे पार्टी जिले में कमजोर हो रही है। इससे उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे कार्यों की पुनरावृत्ति न हो। महानगर अध्यक्ष के पद के बाद पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी होना उजागर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सपा मेरा प्राण, जान और परिवार है : चंद्रपाल
सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि आरोप निराधार और निरर्थक हैं। जब से पार्टी बनी, तब से आज तक सच्चे सिपाही के रूप में काम किया। जिन्हें पार्टी के प्रति निष्ठा नहीं है, वही लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं। सपा मेरा प्राण, मेरी जान है, मेरा परिवार है। पार्टी हित में वह किसी भी स्तर तक झुक सकते हैं। मेरा आरोप लगाने वालों से यही कहना है कि पार्टी को कमजोर न करें। आरोप लगाने वाले चंद साल पहले जिस पार्टी में रहे, उसमें उनकी निष्ठा नहीं रही। मेरी तो अंतिम सांसें सपा के लिए ही समर्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed