{"_id":"65b8044c30561f7d8c0c34f6","slug":"eye-infection-patients-increased-due-to-severe-cold-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-107734-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कड़ाके की ठंड से बढ़े नेत्र संक्रमण के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कड़ाके की ठंड से बढ़े नेत्र संक्रमण के रोगी
विज्ञापन
कायमगंज। सर्दी बढ़ने से लोगों को नेत्र संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती ठंड में आंख से पानी आना, सुबह-सुबह पलकें चिपकना, आंख में जलन जैसी परेशानी सामने आ रही है। सीएचसी में रोजाना इस तरह की समस्या के 15 से 20 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक ऐसे मरीजों को ठंड से बचने व अच्छी गुणवत्ता का चश्मा इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।
लंबे समय से बर्फीली हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बढ़ती ठंड कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बनती है। नेत्र संबंधी परेशानी भी इनमें से एक है।
चिकित्सकों का कहना है कि कार्निया में रक्त की आपूर्ति नहीं होती है। इससे यह रूखी होने लगती है। यही वजह है कि आंख से पानी आने लगता है। ठंड के समय में आंख से पानी आने की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में धूल आदि वायुमंडल में ऊपर नहीं जा पाती है। इससे आंखों की समस्या सामने आने लगती है।
विज्ञापन
यही कारण है कि अस्पताल में इन दिनों आंख के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। नेत्र परीक्षक आर के चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को सीएचसी की ओपीडी के नेत्र विभाग में करीब 45 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश मरीजों के आंख में पानी आने और एलर्जी की समस्या थी। आंख का उपचार कराने आए देशराज ने बताया कि आंखों में पानी आने की समस्या है। उन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी गई है। सलीम ने कहा सुबह-सुबह आंखें चिपकने की समस्या है। उन्हें दवा दी गई है। सर्दी से बचाव रखना बताया गया है।
बचाव के उपाय
- खुद को ठंड से बचाएं।
- ठंड में बाहर निकलने से बचें।
- अच्छी गुणवत्ता के चश्मे का इस्तेमाल करें।
- ल्यूब्रिकेंट आई ड्राप का इस्तेमाल करें।