फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   express way

गंगा एक्सप्रेस-वे के संबंध में विधायक ने सीएम को दिया पत्र

Sat, 07 Dec 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
express way
फर्रुखाबाद। सदर व कायमगंज विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिले के विकास और जन भावनाओं को अवगत कराते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे फर्रूखाबाद से निकाले जाने की सिफारिश की। उन्होंने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर सिफारिश की।
विज्ञापन

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक ने गंगा एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद से होकर निकालने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे के फर्रुखाबाद से निकालने को लेकर जनपद में गंगा नदी के किनारे सर्वे व भूमि का चिह्नीकरण हुआ था। इससे जिले के लोगों को उम्मीद थी।
विज्ञापन

हाल ही में एक्सप्रेस-वे जनपद बदायूं, शाहजहांपुर व हरदोई से होकर निकलने की जानकारी हुई है। इसको लेकर लोगों में चिंता व रोष व्याप्त है। गंगा एक्सप्रेस-वे गंगा व रामगंगा नदियों के बीच बनने से लोग बाढ़ की विभीषिका से भी मुक्त होंगे। जिले में भारतीय सेना के सिख लाई रेजीमेंटल सेंटर व राजपूत रेजीमेंट सेंटर हैं। आलू उत्पादन में भी फर्रुखाबाद प्रदेश में अग्रणी है। एक्सप्रेस-वे से विकास की सम्भावनाएं बढ़ेगी। सदर विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सकारात्मक भाव से बात की। आश्वासन दिया इस संबंध वह संबंधित विभाग व अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा। वह फर्रुखाबाद के विकास के लिए गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed