फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Explosion while filling gravel in sack, worker injured

Farrukhabad News: बोरी में मौरंग भरते समय धमाका, मजदूर घायल

Thu, 21 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 21 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Explosion while filling gravel in sack, worker injured
फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जिले के गांव नौशारा में मजदूरी के दौरान मौरंग भरते समय अचानक तेज धमाका हो गया। इससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




नौशारा निवासी सिपट्टर (40) गांव में ही एक ग्रामीण के यहां मजदूरी कर रहे थे। वह बुधवार सुबह जैसे ही फावड़ा लेकर बोरी में मौरंग भर रहा था, उसी समय अचानक मौरंग में विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ सिपट्टर काफी दूर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जरियनपुर सीएचसी ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के बहनोई रामनरेश ने बताया कि एक मकान में प्लास्टर के लिए सिपट्टर मौरंग की बोरी भरने गए। तभी धमाका होने से वह घायल हो गए। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना थाना पुलिस को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed