{"_id":"60797bde8ebc3e8d320f5340","slug":"explosion-near-former-mla-s-house-three-injured-farrukhabad-news-knp62371863","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के घर के पास धमाका, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के घर के पास धमाका, तीन घायल
विज्ञापन
धमाके के बाद मिले टुकड़ों को देखते सीओ सिटी व फोरेंसिक टीम का सदस्य।
- फोटो : FARRUKHABAD
पूर्व विधायक के घर के पास धमाका, तीन घायल
फर्रुखाबाद। नाला मछरट्टा में सपा के पूर्व विधायक के आवास से कूछ दूरी पर कूड़ा उठाते वक्त धमाका हो गया। कूड़ा भर रहे सफाई कर्मी के हाथ से फावड़ा छूट कर सड़क के दूसरी ओर एक मकान की दूसरी मंजिल से टकरा गया। इसके बाद धुएं का गुबार छा गया। घटना में दो सफाई कर्मी और ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर पालिका के ठेका कर्मचारी छावनी निवासी नितिन (30) व नखास निवासी विकास (32) शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे नाला मछरट्टा में सपा विधायक विजय सिंह के घर से कुछ दूरी पर स्थित चौराहे पर कूड़ा भर रहे थे। नितिन ने जैसे ही फावड़ा मारा, जोरदार धमाका हो गया। फावड़ा छूट कर सड़क के दूसरी ओर स्थित राधे के मकान की दूसरी मंजिल से जा टकराया। मलबा आसपास की दुकानों में जाकर लगा।
नितिन व विकास के चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। ट्रैक्टर चालक मऊदरवाजा थाने के गांव रिहा निवासी आमिर के पैर घायल हो गए। घटना के बाद पहुंचे लोगों ने नितिन व विकास को साहबगंज चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आमिर का भी इलाज कराया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय, नखास चौकी प्रभारी शंकरानंद और पुलिस बल पहुंचा। सीओ सिटी नितेश कुमार ने मौका मुआयना किया। बम निरोधक दस्ता व फोरेंसिक ने पहुंच कर नमूने लिए। सीओ ने बताया कि विस्फोट काफी तेज था। तीनों घायल खतरे से बाहर हैं। मामले की जांच की जा रही है। विस्फोट के कारण का पता जांच टीम लगाएगी।