{"_id":"6910e77f426dd89c180fc800","slug":"explosion-in-a-factory-manufacturing-chemicals-from-tyres-four-injured-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107950-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टायर से केमिकल बनाने वाली फैक्टरी में धमाका, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टायर से केमिकल बनाने वाली फैक्टरी में धमाका, चार झुलसे
Mon, 10 Nov 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 32 लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती झुलसे कर्मियों का इलाज करते डाॅक्टर। संवाद
मोहम्मदाबाद। खिमसेपुर के औद्योगिक क्षेत्र में पुराने टायरों से केमिकल बनाने वाली फैक्टरी में रविवार दोपहर में धमाका हो गया। इससे चार कर्मचारी झुलस गए। तीन को लोहिया अस्पताल लाया गया, जिन्हें रेफर कर दिया गया।
चौथे के नाम पता नहीं चला। दुर्घटना के वक्त 15 कर्मी काम कर रहे थे। रिएक्टर कैंपस का ढक्कन खोलते ही तार और केमिकल निकलने से हादसा हुआ। सबमर्सिबल के पानी से केमिकल और गर्म तारों को ठंडा किया गया।
औद्योगिक क्षेत्र में शाह इंडस्ट्रीज में पुराने टायरों को गलाकर केमिकल निकाला जाता है। रविवार दोपहर में अचानक फैक्टरी के रिएक्टर कैंपस में विस्फोट हो गया। उसमें से हीटस्ट्रीम के साथ निकले तार और केमिकल से चार कर्मचारी झुलस गए। रिएक्टर के सामने आग लग गई। काम कर रहे अन्य कर्मियों ने सबमर्सिबल का पानी चलाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फैक्टरी में मौजूद मालिक अरविंद पांडेय और दोस्त रविंदर ने कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव रौसेन निवासी लालू (24), महावीर (34) और रोहिला निवासी अखिलेश (32) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को रेफर कर दिया गया। दो को सैफई और एक को निजी अस्पताल ले जाया गया है। घायल लालू ने बताया कि उन्होंने जैसे ही मशीन का ढक्कन खोला, तो प्रेशर के साथ निकले गर्म तार और केमिकल की चपेट में आने से झुलस गए।
विस्फोट की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला, सीओ अजय वर्मा, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहां मौजूद साथी कर्मियों के बयान दर्ज किए। लोहिया अस्पताल में फैक्टरी मालिक अरविंद पांडेय ने बताया कि एक कर्मी मामूली झुलसा है। कर्मचारी की लापरवाही हुई है। वहां सुरक्षा के पूरे प्रबंध हैं।
नहीं लगी आग, अप्रशिक्षित कर्मी की गलती से हादसा
एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने बताया कि आग नहीं लगी थी। काम कर रहा कर्मी अप्रशिक्षित था। उसी ने लापरवाही से रिएक्टर का ढक्कन खोला था। इसीलिए उसमें से निकली स्ट्रीम (भाप) से हादसा हुआ।
फायर एनओसी और न आग बुझाने के प्रबंध
फैक्टरी में आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं हैं। उसमें सिर्फ सबमर्सिबल का ही सहारा लिया जाना संभव है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) विनोद सिंह ने बताया कि जिस फैक्टरी में हादसा हुआ है, उसने एनओसी नहीं ली है। एफएसओ आशीष वर्मा के लौटने पर मौके पर जाकर जांच की जाएगी।