फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Explanation summoned by Kamalganj CHC in-charge

कमालगंज सीएचसी प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 24 Nov 2020 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Explanation summoned by Kamalganj CHC in-charge
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य समिति के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जननी सुरक्षा योजना के तहत कमालगंज सीएचसी में 48 घंटे रुकने वाले मरीजों की संख्या सबसे कम मिलने पर एमओआईसी से डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं तीन आशाओं की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने समीक्षा के दौरान पाया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत 48 घंटे रुकने वाले लाभार्थी कमालगंज सीएचसी में सबसे कम हैं। बैठक में एमओआईसी नहीं थी।
विज्ञापन

इसलिए डीएम ने स्पष्टीकरण तलब करने का आदेश दिया। डीएम को जानकारी दी गई कि ठेकेदार मरीजों के लिए नियमित भोजन की आपूर्ति नहीं कर रहा है। इस पर डीएम ने सीएमओ को संबंधित फर्म को चेतावनी जारी कर सुधार न होने पर ब्लैकलिस्ट करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मदर एंड चाइल्ड की आरसीएच पोर्टल पर शत प्रतिशत फीडिंग का निर्देश दिया। डीएम ने कहा सर्वाधिक फीडिंग कराने वाली आशा व एएनएम सम्मानित की जाएंगी। लापरवाह कर्मचारियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने को कहा।

जिलाधिकारी ने निष्क्रिय आशा पूजा निवासी नगला शंभू नवाबगंज, गोपिका निवासी बीबीपुर कमालगंज, सरस्वती देवी निवासी समाउद्दीनपुर कमालगंज की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed