फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Along with 405 couples, 147 children are also receiving the Kisan Samman Nidhi.

Farrukhabad News: 405 दंपती के साथ 147 बच्चे भी ले रहे किसान सम्मान निधि

Sun, 27 Sep 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Along with 405 couples, 147 children are also receiving the Kisan Samman Nidhi.
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिले में 405 दंपती और 147 नाबालिग बच्चों को अवैध रूप से योजना का लाभ लेते पाया गया है। केंद्र सरकार की निगरानी में यह मामला सामने आने के बाद सभी की किस्तों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार छोटे किसानों को फसल की लागत में मदद के लिए प्रति वर्ष 6000 रुपये देती है। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस योजना में कई परिवारों ने पति-पत्नी और बच्चों के नाम पर भूमि होने का हवाला देकर आवेदन किया। उन्होंने एक साथ लाभ लेना शुरू कर दिया था। कुछ लोगों ने कर्मचारियों की मिलीभगत से आवेदन किए। अन्य ने सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आवेदन कर लाभ उठाया। अब सरकार इस फर्जीवाड़े पर शिकंजा कस रही है। सभी लाभार्थियों का विवरण पोर्टल पर जांचा जा रहा है।
विज्ञापन

जांच में 405 पति-पत्नी एक साथ सम्मान निधि का लाभ लेते मिले। इसके साथ ही 147 नाबालिग किसानों की भी सम्मान निधि रोकी गई है। शासन ने इन किसानों का डाटा कृषि विभाग को भेजकर सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। लाभ से वंचित होने पर किसान सम्मान निधि फिर पाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने बताया कि पति-पत्नी एक साथ किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं ले सकते हैं। भेजी गई सूची का सत्यापन कर लिया गया है, जिसमें 405 दंपती लाभ ले रहे थे। उनकी किस्तें पहले ही रोक दी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 147 नाबालिग किसानों का सत्यापन चल रहा है। कई अब बालिग हो चुके हैं, जिन्होंने 2019 में नाबालिग रहते हुए आवेदन किया होगा। नाबालिगों को लाभ मिलेगा या नहीं, इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed