फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drain breach leads to flood-like conditions in Kanshiram Colony; water enters 100 homes.

Farrukhabad News: नाला कटने से कांशीराम कॉलोनी में बाढ़ के हालात, 100 घरों में घुसा पानी

Sun, 27 Sep 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Drain breach leads to flood-like conditions in Kanshiram Colony; water enters 100 homes.
फर्रुखाबाद। नगर पालिका का नाला कटने से मोहल्ला कांशीराम कालोनी में बाढ़ के समय से भी अधिक जलभराव हो गया। मुख्यमार्ग समेत सभी गलियों में दो-दो फीट पानी भर गया। 100 से अधिक घरों में पानी घुसने से लोगों को खासा नुकसान हुआ है। कई लोगों ने खाली पड़े आवासों में सामान रखना शुरू कर दिया है। जानवर 36 घंटे से बैठ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के पक्कापुल और नाला मछरट्टा से आने वाला भूमिगत नाला नौलक्खा होकर कांशीराम कालोनी से होकर गुजरता है। उसका शहर से बाहर का हिस्सा कच्चा होने की वजह से तेज बारिश के दौरान शुक्रवार रात दो बजे के करीब नाला खेतों में कट गया। नाले का तेज रफ्तार पानी कांशीराम कालोनी में घुस गया। जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि मुख्यमार्ग ही नहीं सभी गलियां शनिवार सुबह तक लबालब भर गईं। दोपहर में घरों में पानी घुसने लगा। इससे लोगों ने पलायन शुरू कर दिया। वहां के वाशिंदों ने बताया कि इतना पानी बाढ़ के समय भी नहीं आया था। कई वाशिंदे पशुपालन करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। इससे लोग गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं। जलस्तर देर रात तक लगातार बढ़ रहा है। आसपास के खेत भी पानी से लबालब हैं। इनमें खड़ी सब्जी की फसलों डूब गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed