{"_id":"680fc39ffd2ca2bf880bb147","slug":"explain-traffic-rules-to-children-in-road-safety-workshop-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-123452-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क सुरक्षा कार्यशाला में बच्चों को बताए यातायात के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क सुरक्षा कार्यशाला में बच्चों को बताए यातायात के नियम
Mon, 28 Apr 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाते जिला स्काउट मास्टर।
- फोटो : बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाते जिला स्काउट मास्टर।
फर्रुखाबाद। सड़क हादसों में कमी लाने और बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों को रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान रोड सेफ्टी क्लब का गठन करने के निर्देश दिए गए।
सोमवार को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय नौखंडा में स्काउट-गाइड की ओर से कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाह ने कहा कि सड़क पर वाहनों की बढ़ती भीड़ के साथ सभी को अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी रहती है। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी करने से ही दुर्घटनाओं को बढ़ावा मिलता है।
ब्लॉक स्काउट मास्टर वैभव सोमवंशी ने कहा कि सड़क हादसों को कम करने के लिए सभी को यातायात के नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने स्काउट गाइड से संबंधित प्रशिक्षण जैसे स्काउट और गाइड नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, सेल्यूट, बायां हाथ मिलाना आदि की विस्तृत जानकारी दी। शिक्षकों के साथ बच्चों को भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक त्रिपुरारी त्रिवेदी, चेतना केन, शबनम शाहीन, उमेश चंद्र, शिव कुमार दुबे, सीमा राजपूत, उर्वशी यादव, राधा रानी, मनोज कुमार, मोनिका तिवारी मौजूद रहीं।