फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Evaluation from two centers in two shifts from today

डबल शिफ्ट में दो केंद्रों पर आज से शुरू होगा मूल्यांकन

Mon, 04 May 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Evaluation from two centers in two shifts from today
राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में मूल्यांकन की तैयारी के बारे में जानकारी देते प्रधानाचार्य एपी सिं - फोटो : FARRUKHABAD
दो शिफ्ट में दो केंद्रों पर आज से मूल्यांकन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से जिले के दो केंद्रों पर दो शिफ्टों में शुरू होगा। राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में हाईस्कूल व केआर रस्तोगी इंटर कालेज फर्रुखाबाद में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
परीक्षकों को दो गज की दूरी पर बैठाने के लिए एक कमरे में दस परीक्षक व एक उप प्रधान परीक्षक को बैठाने की व्यवस्था की गई है। डीआईओएस ने केंद्र के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने को सीएमओ, शिक्षकों के पास जारी करवाने को डीएम, पुलिस बल तैनात करने के लिए एसपी और ईओ नगर पालिका को प्रतिदिन दोनों केंद्र को सैनिटाइज कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जीआईसी फतेहगढ़ के मूल्यांकन केंद्र प्रभारी एपी सिंह ने बताया कि पहले दिन 253 शिक्षकों को बुलाया गया है। जिसको बुखार, खांसी व जुकाम होगा, उनसे मूल्यांकन नहीं कराया जाएगा। केंद्र पर दो गज दूर बैठाने की व्यवस्था की गई है। परीक्षक मोबाइल लेकर आएंगे और उसमें पहले आरोग्य सेतु एप अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन को कक्ष में जाने से पहले शिक्षक को अपना मोबाइल उप प्रधान परीक्षक के पास जमा करना होगा। तभी कापी जांचने को दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कापियों का मूल्यांकन सुबह आठ से एक और दोपहर में दो से छह बजे तक होगा। सीएमओ को मूल्यांकन केंद्र पर आने वाले शिक्षकों का गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने की व्यवस्था करने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed