{"_id":"6245eb8b52cc757c7857ba44","slug":"employees-engaged-in-cleaning-after-ending-the-strike-farrukhabad-news-knp6886039120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल समाप्त कर सफाई में जुट गए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल समाप्त कर सफाई में जुट गए कर्मचारी
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। बकाया वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मियों की चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद गुरुवार सुबह से सफाई अभियान शुरू हो गया। सफाई कर्मियों को तीन दिन का जमा कूड़ा उठाने में पूरा दिन बीत गया।
विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मी स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार से हड़ताल पर बैठ गए थे। इससे नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए और उनसे बदबू फैलने लगी थी।
लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। लोगों को नाक पर कपड़ा लगाकर निकलना पड़ रहा था। बुधवार शाम को एसडीएम गौरव शुक्ला ने दो माह का वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इससे सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। गुरुवार सुबह से सफाई कर्मियों ने हाथों में झाडू़ू उठा ली और गंदगी से निजात दिलाने के लिए सफाई करने में लग गए।
तीन दिन का जमा कूड़ा उठाने में सफाई कर्मियों को पूरा दिन बीत गया। हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने पर लोगों ने खुशी जताई।