फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Employee dies after being buried under sacks in flour mill

Farrukhabad News: मैदा मिल में बोरियों के नीचे दबने से कर्मचारी की मौत

Fri, 23 Aug 2024 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Employee dies after being buried under sacks in flour mill
फर्रुखाबाद। मैदा मिल में बोरियों के नीचे दबने से कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बनपोई निवासी चक्रपाल(25) राशिद कोल्ड मैदा मिल कमालगंज में काम करता था। बुधवार शाम को चक्रपाल के ऊपर मैदा से भरी बोरियां गिर गईं। चक्रपाल उसके नीचे दब गया। साथी कर्मचारियों ने आनन-फानन में बोरियां हटाकर चक्रपाल को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उसको आवास विकास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने चक्रपाल को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसको कानपुर लेकर गए। वहां अस्पताल में इलाज के दौरान चक्रपाल की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। मां जगवती सहित दो बहनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। मां ने आरोप लगाया कि मिल का मालिक देखने तक नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed