फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elimination of Corona and prosperity in the country

कोरोना के खात्मे और देश में खुशहाली की दुआ

Mon, 25 May 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Elimination of Corona and prosperity in the country
मोहल्ला पुराना कोठा पार्चा में घर पर ईद की नमाज पढ़ते अकीदतमंद। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कोरोना के खात्मे और देश में खुशहाली की दुआ
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। घरों में सामाजिक दूरी बनाते हुए नमाज अदा की गई। ईदगाहों और मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने खुदा के बारगाह में कोरोना के खात्मे के लिए दुआ की। घरों में बने पकवान का भी लुत्फ उठाया गया।
हर साल ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज के वक्त बेशुमार भीड़ उमड़ती थी। मगर इस बार लॉकडाउन में सभी ने घरों में ही रहने में भलाई समझी। सुबह सवा सात बजे से ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद घरों में बने पकवानों का लोगों ने परिवार के साथ लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

जामा मस्जिद पेश इमाम मुफ्ती मुअज्जम अली ने कहा कि पूरी कौम ने प्रशासन की गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन किया। लोगों ने गले मिलने में भी परहेज किया। लोग एक दूसरे के घरों में भी नहीं गए। फोन से ही ईद की मुबारकबाद दी। ईद की हलचल सोमवार को नहीं दिखाई दी। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मस्जिदों और ईदगाहों की बजाय घरों में नमाज अदा कर ईद की मुबारकबाद दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरा दरवाजा का एक युवक कोरोना पॉजिटिव आने से पूरा कस्बा सील है। लिहाजा मस्जिदें, ईदगाह और गलियां सूनी रहीं। चिलसरा, करनपुर, कलुआपुर, न्यामतपुर, भूकसी, अहमदगंज में भी लोगों ने घरों में नमाज अदा की। पुलिस बल पूरे कस्बे में गश्त करता रहा। नगर पंचायत प्रशासन ने घर-घर जरूरी सामान मुहैया कराया।
कटिन्ना मानिकपुर की मदीना मस्जिद में पढ़ी नमाज
मोहम्मदाबाद। शासन के सख्त निर्देश के बावजूद कटिन्ना मानिकपुर की मदीना मस्जिद में लोगों ने नमाज पढ़ी। सोमवार सुबह आठ बजे से पहले ही एक-एक कर नमाजी मस्जिद पहुंचेे। करीब 50 लोग मस्जिद में इकट्ठा हुए। मौलाना इमरोज ने नमाज अदा कराई।

मौलाना इमरोज ने बताया की चौकी इंचार्ज ने 10 से 12 लोगों को नमाज पढ़ने को कहा था। वहीं मदनपुर चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह ने बताया 25-30 लोगों के नमाज पढ़ने की जानकारी हुई है। वे जांच कर रहे हैं। शासन के निर्देश का उल्लंघन मिला, तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed