{"_id":"645ff04fedb46b6cab096e85","slug":"elephant-roamed-the-city-again-lotus-withered-cycle-punctured-farrukhabad-news-c-12-1-233127-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शहर में फिर हाथी झूमा, कमल मुरझाया, साइकिल हुई पंक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शहर में फिर हाथी झूमा, कमल मुरझाया, साइकिल हुई पंक्चर
Sun, 14 May 2023 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 14 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका फर्रुखाबाद में अध्यक्ष पद पर फिर हाथी झूम गया। इस बार बसपा प्रत्याशी ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई। प्रतिद्वंदी सपा की साइकिल पंचर हो गई। वहीं कमल का फूल मुरझाकर तीसरे नंबर पर पहुंचा।
नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में अध्यक्ष पद पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें भाजपा से जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की मां सुषमा गुप्ता, सपा से पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रवधू एकता, बसपा से निवर्तमान अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व कांग्रेस से मुमताज बेगम मैदान में थीं। नगर पालिका के कुल 229998 मतदाताओं में से 115584 ने मतदान किया। शनिवार को हुई मतगणना में बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल ने लगातार तीसरी बार फिर जीत हासिल कर ली। इससे पहले उनके एमएलसी पति मनोज अग्रवाल चेयरमैन रहे।
सपा प्रत्याशी एकता दूसरे स्थान पर व भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से साइकिल पंचर कर टायर-ट्यूब भी निकालकर फेंकने की बात मतदाताओं से कही थी। हालांकि मतदाताओं ने भले ही साइकिल पंचर कर दी, लेकिन भाजपा का कमल भी नहीं खिल सका। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 1105 वोटों पर संतोष करना पड़ा। इससे कांग्रेस प्रत्याशी सहित सभी निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।
विज्ञापन
बसपा की वत्सला अग्रवाल ने 35580 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी सपा की एकता को 2892 मतों से पराजित कर दिया। एकता को 32688 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रहीं भाजपा प्रत्याशी को सत्ता की हनक के बावजूद 31064 वोट मिल सके। शहर के 233 मतदाताओं को एक भी प्रत्याशी रास नहीं आया। इससे उन्होंने नोटा को वोट दिया।