फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electrification work will be done in the district with Rs 47.90 crore

Farrukhabad News: 47.90 करोड़ से जनपद में होंगे विद्युतीकरण कार्य

Thu, 18 Apr 2024 03:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Electrification work will be done in the district with Rs 47.90 crore
फर्रुखाबाद। गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने जनपद को बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत 47.90 करोड़ का बजट आवंटित कर दिया है। इस योजना के तहत जनपद में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि के साथ ही इतने ही केवी के नए उपकेंद्र भी बनेंगे। जून तक सभी कार्य पूर्ण करवाए जाने के निर्देश भी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने जनपद के अधिकारियों को दिए हैं। इसको लेकर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


तमाम प्रयासों के बावजूद अभी भी जनपद में बिजली व्यवस्था निर्बाध तरीके से उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के कई उपकेंद्र ओवरलोड चल रहे हैं। इसके चलते गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या उत्पन्न होती है। उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि और नए उपकेंद्र बनाए जाने समेत अन्य कार्यों के लिए जनपद से बिजली विभाग को प्रस्ताव भेजे गए थे, जिसे मंजूरी मिल गई थी।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले विभाग ने जनपद को विद्युतीकरण कार्य कराए जाने के लिए जनपद को 47.90 करोड़ का बजट भी भेज दिया है। इसी माह के अंतिम सप्ताह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। दो माह के अंदर कार्यों को पूर्ण कराए जाने के निर्देश भी उच्चाधिकारियों ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे कार्य

ओवरलोड 11 केवी फीडर के 36 कार्य, 33 केवी लाइन के चार, एक 33/11 विद्युत उपकेंद्र का निर्माण, 11 विद्युत उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि (33/11 विद्युत उपकेंद्र), दो 33 केवी लाइन के निर्माण, एक 33 केवी नवीन वे उपयोगार्थ लाइन निर्माण, अलग-अलग क्षमतावार ट्रांसफार्मरों को बदलने के साथ ही अन्य कार्य शामिल हैं।


बोले जिम्मेदार

बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत जनपद में विद्युतीकरण कराए जाने को 47 करोड़ 90 लाख 57 हजार रुपये का बजट मिला है। टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करवाई जाएगी। ठेकेदारों को निर्देश दिए जाएंगे कि दो माह के अंदर कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी।

- सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed