{"_id":"6217bef505ec15442240bafe","slug":"electricity-remained-closed-throughout-the-day-in-350-villages-and-30-localities-farrukhabad-news-knp6823849157","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 गांवों और 30 मोहल्लों की दिनभर बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 गांवों और 30 मोहल्लों की दिनभर बंद रही बिजली
विज्ञापन
132 विद्युत उपकेंद्र पर बदले गए ब्रेकर के पैनल को चेक करता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। 132 विद्युत उपकेंद्र (ट्रांसमिशन) में 33 केवी ब्रेकरों में लगे मैकेनिकल पैनलों को हटाकर डिजीटल पैनल लगाने का काम शुरू कराया गया है। इससे गुरुवार को गंगपार क्षेत्र के चार और शहर के एक विद्युत उपकेंद्र बंद रखे गए। इस कारण 350 गांवों और शहर के 30 मोहल्लों की बिजली पूरे दिन बंद रही। इससे लोगों के सामने पानी का संकट पैदा हो गया।
फतेहगढ़ के भोलेपुर बेवर रोड स्थित 132 विद्युत उपकेंद्र (ट्रांसमिशन) में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपकेंद्रों को जाने वाली 33 केवी लाइन के ब्रेकर बने हैं। इनमें लगे मैकेनिकल पैनलों में खराबी आने से उनको बदलवाने का काम शुरू कराया जा रहा है। नए डिजीटल पैनल ब्रेकरों में लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को गंगापार क्षेत्र की 33 केवी और जसमई विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के ब्रेकर के पैनल बदलने का काम कराया गया।
33 केवी लाइन ट्रांसमिशन से सुबह नौ बजे बंद होने से गंगापार क्षेत्र के अमृतपुर, राजेपुर, सलेमपुर और तहसील विद्युत उपकेंद्र और शहर का जसमई विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इससे गंगापार क्षेत्र के तीन सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। जसमई विद्युत उपकेंद्र से ढिलावल फीडर से 15 गांव और चौरसिया फीडर से 35 गांव को बिजली दी जाती है। इसी उपकेंद्र से शहर के करीब 30 मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
33 केवी लाइन बंद होने से सभी गांव और मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। शाम तक उपकेंद्र चालू न होने से घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए। घरों में अंधेरा होने पर अधिकारियों के पास फोन आने शुरू हो गए। अधिकारियों ने पैनल बदलने का काम होने की जानकारी देकर उपभोक्ताओं को शांत किया। देर शाम तक 350 गांव और 30 मोहल्लों की बिजली गुल रही। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि पैनल बदलने का काम कराया गया है। बिजली देर शाम चालू कर दी गई है। दो दिन और जसमई विद्युत उपकेंद्र सुबह से शाम तक बंद रखा जाएगा।
एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि 132 विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवी ब्रेकर के पुराने पैनल को हटाकर नए पैनल लगाने का काम कराया जा रहा है। इससे 25 फरवरी को विद्युत उपकेंद्र भोलेपुर सुबह नौ से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। फतेहगढ़, बेवर रोड, सेंट्रल जेल चौराहा, नारायनपुर भोपतपट्टी, खटकपुरा, नेकपुर कलां क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।
26 फरवरी को विद्युत उपकेंद्र फतेहगढ़ सुबह 9 से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। इससे केशवनगर, काली तलैया, नेकपुर कलां, मसेनी चौराहा, सेंट्रल जेल, छोटी जेल, विजाधरपुर, पपियापुर क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।