{"_id":"66f0a5ee5c851117db0c3de5","slug":"electricity-missing-from-72-houses-since-last-one-month-complaint-against-lineman-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-115842-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एक माह से गायब 72 घरों से बिजली, लाइनमैन के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एक माह से गायब 72 घरों से बिजली, लाइनमैन के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
कमालगंज। एक माह पूर्व तालाब में ट्रांसफार्मर गिर जाने से गांव के 72 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न आने से ग्रामीण बेहाल हो गए। महिलाओं ने लाइनमैन से दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली जोड़ने के लिए कहा तो विवाद हो गया। महिलाओं ने थाने पहुंचकर अभद्रता का आरोप लगा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत की।
शेखपुर रुस्तमपुर स्थित तालाब के निकट विद्युत पोल पर 65 केवीए ट्रांसफार्मर रखा था। इससे गांव के करीब 72 घरों में आपूर्ति जाती है। एक माह पूर्व बरसात के दौरान तालाब में पानी बढ़ने से विद्युत पोल ट्रांसफार्मर सहित गिर गया। इससे गांव के 72 घरों की आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया। एक माह बीतने के बावजूद आपूर्ति बहाल न होने पर रविवार को गांव की रंगीली, राजकुमारी, मिथलेश कुमारी, मीरा देवी आदि ने थाने पहुंचकर लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि बिजली न आने से गांव के लोगों को परेशानी हो रही। दो दिन पूर्व लाइनमैन से दूसरे ट्रांसफार्मर से केबल डालकर आपूर्ति चालू करने की बात कही तो गाली गलौज कर अभद्रता करने लगा।
अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि तालाब के पास ट्रांसफार्मर लगाने की व्यवस्था नहीं है। जल्द ही दूसरे स्थान पर ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति चालू कराई जाएगी।