फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity cut for three hours due to whistling of housing-development feeder

Farrukhabad News: आवास-विकास फीडर की सीटी फुंकने से तीन घंटे गुल रही बिजली

Mon, 23 Sep 2024 05:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut for three hours due to whistling of housing-development feeder
फर्रुखाबाद। विद्युत उपकेंद्र लकूला के आवास-विकास फीडर की बीती रात सीटी फुंक गई। इससे करीब आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली लगभग तीन घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन


आवास-विकास फीडर से आवास-विकास, गिहार बस्ती लकूला व लालगेट समेत करीब आधा दर्जन मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार रात करीब नौ बजे आवास-विकास फीडर की सीटी धमाके के साथ फुंक गई। इससे इस फीडर से जुड़े मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। जानकारी मिलने पर एसडीओ रामप्रवेश समेत अन्य बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिजली कर्मचारियों ने सीटी ठीक करना शुरू किया।
रात करीब 12 बजे सीटी ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। एसडीओ लकूला ने बताया कि सीटी फुंकने से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। सीटी ठीक करने के लिए स्टॉक में सामग्री नहीं थी। स्टोर से सामग्री मंगवाकर सीटी ठीक की गई। इसी वजह से सीटी ठीक करने में कुछ देर हो गई।
विज्ञापन



चार दिन बाद बदला गया ट्रांसफार्मर
शमसाबाद। थाना चौराहा पर लगा ट्रांसफार्मर चार दिन पहले फुंक गया था। रविवार को बिजली कर्मचारियों ने फुंके ट्रांसफार्मर को बदल दिया। इससे थाना चौराहा समेत करीब चार मोहल्लों की आपूर्ति बहाल हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed