फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity crisis in 90 villages from 72 hours

10 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर का बुश निकला खराब

Wed, 25 May 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in 90 villages from 72 hours
शमसाबाद। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 90 गांवों में तीसरे दिन भी बिजली नहीं आई। खराबी दूर करने के लिए 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लाया गया लेकिन उसका भी बुश खराब निकला।
विज्ञापन

हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब 90 गांवों को बिजली दी जाती है। इस उपकेंद्र पर 10 और पांच एमवीए का एक-एक ट्रांसफार्मर लगा है। रविवार को दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से दो से तीन घंटे बिजली फीडरवार गांवों को दी जा रही है। इससे गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। बुधवार को नया ट्रांसफार्मर आया। उसको लगाने के लिए चेक किया तो उसका एक बुश खराब निकल गया। इससे उसको देर शाम तक नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

जेई जुनेद आलम ने बताया कि पुराने ट्रांसफार्मर का बुश निकाल कर नए में लगाकर चेक किया जाएगा, अगर ठीक निकला तो ट्रांसफार्मर को चालू कर गांवों को बिजली दी जाएगी। ठीक न होने पर ट्रांसफार्मर को वापस भेज कर दूसरा मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

125 गांवों की बिजली हुई चालू
फर्रुखाबाद। सोमवार सुबह आई आंधी और बारिश में जरारी विद्युत उपकेंद्र की 33केवी लाइन के 125 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। मंगलवार रात 33 केवी लाइन के खंभे लगवाने का काम एसडीओ रामप्रवेश व जेई रंगलालपाल ने पूरा कराया। बुधवार दोपहर ढाई बजे उपकेंद्र को चालू कर सभी गांवों को बिजली दी गई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed