फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   electric connection of flood affected 32 villages was disconnected

32 गांवों में पानी भरने से काट दी गई बिजली

Mon, 02 Aug 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
electric connection of flood affected 32 villages was disconnected
फर्रुखाबाद। गंगा की बाढ़ का पानी 32 गांवों में पानी भर गया है। फाल्ट में तार टूटने पर हादसे की आशंका के चलते इन गांवों की बिजली काट दी गई गई है। एक्सईएन ग्रामीण ने रात में राजेपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से रात भर बंद रहा। सोमवार को लाइनमैन पानी में घुस कर पोल पर चढ़े और फाल्ट ठीक कर उपकेंद्र चालू किया।
विज्ञापन

रविवार को दिन में तीन बजे मेन लाइन बंद होने से अमृतपुर, सलेमपुर और राजेपुर विद्युत उपकेंद्र बंद हो गए थे। छह बजे मेन लाइन में आपूर्ति शुरू होने पर 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इससे उपकेंद्र चालू नहीं हो पाए। रात में लाइनमैनों ने पानी से घिरे बिजली के खंभों पर चढ़कर फाल्ट ठीक किए। रात दस बजे राजेपुर और सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र चालू कर दिए गए।
विज्ञापन

अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र चालू न होने की जानकारी पर एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र गौतम रात 11 बजे पहुंचे और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। सोमवार सुबह लाइनमैनों ने पानी में घुस कर खंभे पर चढ़कर 33 केवी के फाल्ट दूर कर अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र चालू कर दिया। एक्सईएन के निर्देश पर अमृतपुर के चपरा फीडर को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गांव माखन नगला, राम प्रसाद नगला, कालिका नगला, हमीरपुर, सुभानपुर, कुड़री साहरनपुर, करनपुरघाट, करनपुर मंझा, फकरपुर, राधे-राधे मंदिर व नगला हूसा की मड़ैया की बिजली बंद हो गई है। इन गांवों में पानी भरा है। वहीं हुसैनपुर तराई विद्युत उपकेंद्र के गांव रूपपुर, मंगलीपुर, ऊगरपुर, कटरी तौफीक, लालाराम की मड़ैया, हरसिंहपुर में पानी भरने के कारण इन गांवों की बिजली बंद कर दी गई है। इसके अलावा शिकारपुर, छोटे गुलरिया,

बड़े गुलरिया, कटरी धर्मपुर, मातादीन मड़ैया, कटरी गंगपुर, पहाड़पुर, कुंडा की मड़ैया, वीरसहाय की मड़ैया, गयादीन की मड़ैया, पंखीयन की मड़ैया, भीमपुर, छठा की मड़ैया, पृथ्वीपुर, पकड़िया, डोली की मड़ैया गांव में पानी भरने के कारण बिजली बंद की गई है। कमालगंज के गांव धारा नगला, कल्लू नगला की बिजली गांव में पानी भरने के कारण काट दी गई है। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र गौतम ने बताया कि जिन गांवों में पानी भर गया है। वहां की सुरक्षा की दृष्टि से बिजली बंद करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed