फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   election,MLC,farrukhabad news

एमएलसी चुनाव में भी लहराया भगवा

Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
election,MLC,farrukhabad news
ढोल नगाड़ो के साथ जुलूस निकालते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने 3482 मतों से जीत दर्ज कर भगवा लहरा दिया। सपा प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा सके। निर्दलीय प्रत्याशी को मात्र 28 वोट मिले और उनकी भी जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

इटावा-फर्रुखाबाद सीट स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में चार जनपद फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज व औरैया शामिल हैं। इस सीट पर तीन प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। इनमें भाजपा से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, सपा से मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश कुमार यादव व निर्दलीय नरेंद्र सिंह प्रत्याशी थे। नौ अप्रैल को चारों जिलों के 35 बूथों पर मतदान हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। इसके लिए सात मेजें लगाई गई थीं। पहले राउंड की मतगणना से भाजपा प्रत्याशी ने दोनों प्रत्याशियों को काफी पीछे छोड़ दिया। भाजपा प्रत्याशी को 1460 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी को 208 मतों से ही संतोष करना पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी को मात्र 11 वोट मिले और 71 मतपत्र निरस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 1428 व सपा प्रत्याशी को 238 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी को सात मत ही मिल सके। तीसरे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 1251 मिले और इसी के साथ उनके कुल वोट 4139 हो गए। इसी के साथ प्रांशु ने 3482 मतों से जीत दर्ज कर एमएलसी चुनाव में भगवा परचम फहरा दिया। तीनों राउंड में सपा प्रत्याशी को कुल 657 व निर्दलीय प्रत्याशी को मात्र 28 वोट ही मिले।
यह दोनों प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा सके। 232 मतपत्र निरस्त हो गए। जमानत बचाने के लिए प्रत्याशी को कुल पड़े मतों के 3/8 की जरूरत होती है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को प्रमाणपत्र सौंपा। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की।
डीएम व एसपी के साथ डटे रहे पर्यवेक्षक
मतगणना के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक जीएस प्रियदर्शी जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा के साथ पूरे समय डटे रहे। राउंड पूरा होने पर एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति मिले मतों की जानकारी देते रहे। मतगणना के लिए निर्वाचन क्षेत्र के चारों जनपदों के एआरओ (एडीएम) के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, एसडीएम संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

मतगणना के दौरान नहीं पहुंचे सपा प्रत्याशी
विधान परिषद चुनाव की कलक्ट्रेट में हुई मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी हरीश कुमार यादव नहीं पहुंचे। उनके अभिकर्ता ही मौजूद रहे। प्रत्येक राउंड की मतगणना पूरी होने पर एडीएम कार्यालय से फोन कर सपा प्रत्याशी को जानकारी दी जाती रही। मतदान के दौरान भाजपा नेताओं से हुए विवाद में सपा प्रत्याशी के खिलाफ भी मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के भय से सपा प्रत्याशी मतगणना के दौरान कलक्ट्रेट नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed