फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   electicity

केबल बाक्स जलने और फाल्ट से रात भर छह उपकेंद्र रहे ठप

Mon, 29 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
electicity
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। 33 केवी का केबल बाक्स जलने और कई जगह फाल्ट आने से ग्रामीण क्षेत्र के पांच उपकेंद्र ठप हो गए। इससे करीब साढ़े पांच सौ गांवों में बिजली संकट छा गया। करीब 24 घंटे बाद फाल्ट और केबल बाक्स ठीक होने के बाद बिजली संकट दूर हुआ।
विज्ञापन

गंगापार क्षेत्र के अमृतपुर, राजेपुर, तहसील व सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब तीन सौ गांवों को बिजली दी जाती है। इन उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन भोलेपुर बेवर रोड स्थित ट्रांसमिशन से गई है। रविवार शाम को ट्रांसमिशन से कुछ दूरी पर लगा 33 केवी का केबल बाक्स फाल्ट आने से जल गया। इससे गंगापार क्षेत्र के चारों उपकेंद्र ठप हो गए और गांवों की बिजली गुल हो गई। रातभर बिजली गुल रहने के बाद सोमवार दोपहर 12 बजे केबल बाक्स ठीक होने पर बिजली चालू की गई।
विज्ञापन

इसके बाद लोकल फाल्ट होने से उपकेंद्र ठप हो गए। देर शाम फाल्ट ठीक होने के बाद विद्युत उपकेंद्र से गांवों को बिजली दी गई। करीब 24 घंटे गांव के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। नवाबगंज व हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन नीबकरोरी ट्रांसमिशन से आई है। रविवार रात 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से दोनों उपकेंद्र ठप हो गए। इससे करीब ढाई सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब 12 घंटे बाद सोमवार दोपहर में फाल्ट ठीक होने के बाद उपकेंद्र को बिजली मिली। इसके बाद लोकल फाल्ट से गांवों की बिजली गुल रही। शाम को बिजली मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed