फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elderly death due to corona, 236 infected including doctors and staff

कोरोना से वृद्ध की मौत, डॉक्टर व कर्मचारी सहित 236 संक्रमित

Thu, 13 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to corona, 236 infected including doctors and staff
फर्रुखाबाद। कोरोना से एक वृद्ध की मौत हो गई है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 236 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। संक्रमितों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 9390 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना महामारी का कहर थम नहीं रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जांच रिपोर्ट के अनुसार न्यायालय परिसर में दो लोग, ऑफिसर कालोनी में एडीएम के भाई व भाभी सहित चार लोग, सिविल अस्पताल लिंजीगंज के एमओआईसी डॉ.आरिफ सिद्दीकी, एक स्वास्थ्य कर्मी, सीएमओ ऑफिस की महिला कर्मचारी, लोहिया परिसर निवासी महिला स्वास्थ्य कर्मी व पुलिस लाइन का एक पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशमबाग निवासी अधेड़, युवक व महिला, नलकूप कालोनी निवासी महिला सहित तीन, दुर्गा कालोनी निवासी वृद्धा व युवक, आवास विकास कालोनी निवासी चार वृद्ध सहित 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शहर व बढ़पुर क्षेत्र के कुल 132 लोग कोरोना की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कायमगंज क्षेत्र के 25, कमालगंज के 24, मोहम्मदाबाद के 16, नवाबगंज के सात, राजेपुर क्षेत्र के 16 लोग, गांव राजेपुर टप्पा मंडल के तीन वृद्धों सहित 13 लोग व नवाबगंज क्षेत्र के 16 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं आवास विकास कालोनी निवासी वृद्ध की लखनऊ के एरा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिले में अब तक 9390 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7912 लोग कोरोना का मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 135 मरीज जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 1344 केस एक्टिव हैं। इनमें 62 मरीज एल-2 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 1096 होम आइसोलेशन में हैैं। गुरुवार को 1354 लोगों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed