{"_id":"69936fa890d05c91c80d3cdb","slug":"eight-roads-will-be-renovated-with-an-investment-of-rs-1926-crore-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-137519-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आठ सड़कों का किया जाएगा 1.926 करोड़ से नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आठ सड़कों का किया जाएगा 1.926 करोड़ से नवीनीकरण
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद की जर्जर और टूटी हुई सड़कों से जल्द लोगों को राहत मिलने वाली है। शासन ने सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए 1.926 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। इस बजट से जनपद के कुल आठ प्रमुख मार्गों पर सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शीघ्र ही सभी मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
योजना के तहत पिपरगांव से टिमरुआ होते हुए जसमई दरवाजा सिरौली मार्ग पर 15.50 लाख रुपये से मरम्मत व नवीनीकरण होगा। राज्य मार्ग-29 के किमी संख्या 555 से नगला पूठा, वीरपुर मादी मजरा सिरौली मार्ग पर 33 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा। लिपुलेख भिंड मार्ग से निसान नगला संपर्क मार्ग पर 24.50 लाख रुपये, राजेपुर-कडहर मार्ग से सिया संपर्क मार्ग पर 12 लाख रुपये से मरम्मत और नवीनीकरण प्रस्तावित है।
इसी तरह सवासी, नगला दुर्गू, सुंदरपुर संपर्क मार्ग पर 25 लाख रुपये, भरतामऊ चौराहे से करमचंदपुर सरैंधा संपर्क मार्ग पर 33 लाख रुपये, इटावा-बरेली हाईवे पर अलावलपुर से गिररामपुर वाया चंदन नगला संपर्क मार्ग पर 24.60 लाख रुपये और कैंटहा संपर्क मार्ग पर 25 लाख रुपये से कार्य कराया जाएगा। इन सड़कों के सुधरने से ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और करीब पौने दो लाख की आबादी को सीधा लाभ होगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने बताया कि शासन से स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।