फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight more infected amid high speed of Corona

Farrukhabad News: कोरोना की तेज रफ्तार के बीच आठ और संक्रमित

Mon, 17 Apr 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 17 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Eight more infected amid high speed of Corona
फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ने के साथ रविवार को आठ और संक्रमित मरीज मिले। इसके बावजूद भीड़ में न तो चेहरे पर मास्क दिख रहा है। रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के इंतजाम भी नहीं हैं। इससे संक्रमण और तेजी से बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

पिछले एक पखवारे से फिर शुरू हुआ कोरोना संक्रमण दिनों दिन रफ्तार पकड़ता जा रहा है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में आठ नए संक्रमित केस मिले हैं। वहीं शनिवार को एंटीजन किट की जांच में शहर कोतवाली के 6 पुलिस कर्मियों सहित 10 मरीजों को भी सूची में शामिल कर लिया गया है। नए मरीजों में उपस्वास्थ्य केंद्र खंडौली की एएनएम, लोहिया कैंपस निवासी युवक, नगला दीना निवासी महिला, खतराना निवासी युवक, कादरीगेट निवासी युवक, आवास विकास कालोनी निवासी वृद्ध, मोहल्ला मनिहारी व नरकसा निवासी दो महिलाओं के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शहरी क्षेत्र में कोरोना की रफ्तार तेज है। पुलिस महकमा भी कोरोना की चपेट में आ रहा है।
विज्ञापन

शासन से सतर्कता के बावजूद आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर कोविड डेस्क भी नहीं लगाई गई है। दूसरे प्रांतों और बाहरी शहरों से आ रहे यात्री बिना किसी रोकटोक के शहर में प्रवेश कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड जांच के इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। थर्मल स्क्रीनिंग भी पूरी तरह बंद है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और तेज होने की आशंका है। जनपद में संक्रमित एक्टिव केस की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को बिना मास्क भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचने की जरूरत है। रोडवेज बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed