{"_id":"643c40ad36cd0ac3e203b337","slug":"eight-loans-taken-using-the-constables-pan-card-farrukhabad-news-c-12-1-183810-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सिपाही के पैन कार्ड का उपयोग कर लिए आठ लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सिपाही के पैन कार्ड का उपयोग कर लिए आठ लोन
Mon, 17 Apr 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर। सिपाही के पैन कार्ड का उपयोग कर अलग-अलग बैंकों से आठ लोन ले लिए गए। सिपाही ने एमबीबीएस में रूस में पढ़ाई कर रही बेटी के लिए लोन का आवेदन किया। तब उसका खुलासा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जनपद अमरोहा में बछरायूं क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी वीरेंद्र सिंह राजेपुर थाने में तैनात है। उनकी बेटी रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वीरेंद्र ने बेटी की पढ़ाई के लिए स्टेट बैंक में एजूकेशन लोन के लिए आवेदन किया था। बैंक से बताया गया कि आपकी सिविल अच्छी नहीं है। उस पर पहले से आठ लोन चढ़े हुुए हैं। बजाज फाइनेंस से लिए गए लोन की किस्त जमा नहीं की गई। इसके कारण सिविल खराब है।
विज्ञापन
सिपाही वीरेंद्र ने बजाज फाइनेंस में जानकारी तो पता चला कि उसके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर झारखंड स्टील सिटी बोकारो निवासी वीरेंद्र सिंह ने लोन लिया है। उसके अन्य साथियों ने अलग-अलग बैंक से सात लोन उसके नाम पर लिए हैं। हालांकि, बजाज फाइनेंस ने अपने अधिकृत पत्र में कहा कि आरोपियों ने कंपनी के नाम का गलत इस्तेमाल किया है। बजाज फाइनेंस का इस घटना से कोई भी संबंध नहीं है। एसओ सत्य प्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन