फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight families received threats to leave the village

दबंगों से भयभीत आठ परिवार पलायन को मजबूर

Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Eight families received threats to leave the village
गांव पतौजा में सतीश चंद्र गुप्ता व मानसिंह यादव के मकान के बाहर लगा बोर्ड। - फोटो : FARRUKHABAD
आठ परिवारों को मिली गांव छोड़ने की धमकी
विज्ञापन

जहानगंज (फर्रुखाबाद) । एक समुदाय के दबंगों से भयभीत पतौंजा गांव के आठ परिवारों ने घरों पर मकान बिकाऊ है के बैनर टांग दिए। बैनर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भाजपा विधायक सीओ और पुलिस के साथ गांव पहुंचे। सीओ ने पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और कार्रवाई का आश्वासन दिया और उनकी तहरीर पर शीतगृह मालिक समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव में पीएसी और क्यूआरटी भी तैनात कर दी गई है।
पतौंजा गांव निवासी अमर सिंह यादव, मान सिंह यादव, सिपाही लाल दिवाकर समेत आठ परिवार एक समुदाय के लोगों की दबंगई से परेशान हैं। उनके घर की महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया है। मान सिंह का बेटा गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है। सात अगस्त को दुकान के सामने बाइक खड़ी पर कहासुनी हो गई थी। आरोप है दूसरे समुदाय के लोगों ने पहले बेटे के साथ मारपीट की फिर गांव के शीतगृह मालिक की शह पर 24 से अधिक लोगों ने घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

तहरीर देने पर पुलिस ने तीन हमलावरों का शांतिभंग में चालान करके पल्ला झाड़ लिया। इससे हमलावरों का दुस्साहस बढ़ गया और उन्होंने
लाइसेंसी रिवाल्वर व अन्य असलहे लेकर आठ परिवारों को गांव न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों परिवारों का आरोप है कि कई बार पुलिस को सूचना दी लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान सभी आठ परिवारों ने ‘मकान बिकाऊ है’ के बैनर लगा दिए। ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। सोमवार सुबह भोजपुर से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम दो थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंचे। पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन देकर घरों पर टंगे मकान बिकाऊ है के बैनर हटवाए।
पुलिस ने मान सिंह की तहरीर पर शीतगृह मालिक शमीम, उनके पुत्र मोहम्मद आफताब, वसीम उल रईस उर्फ रानू, मोहम्मद शानू, मोहम्मद उमर, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद एजाज उस्मानी, मोहम्मद जावेद अनवर के खिलाफ बलवा, गाली गलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ ने बताया कि पीड़ितों से जानकारी लेकर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया गया। धमकी देने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ गांव में पीएसी व क्यूआरटी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed