फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Educational certificates will be fed in ECCE educator recruitment

Farrukhabad News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में शैक्षिक प्रमाण पत्रों की कराई जाएगी फीडिंग

Thu, 25 Sep 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Educational certificates will be fed in ECCE educator recruitment
फर्रुखाबाद। ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया के तहत जल्द ही अभ्यर्थियों के शैक्षिक योग्यता के अंकों की फीडिंग शुरू की जाएगी। फीडिंग के बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी जांच करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिले में ईसीसीई एजुकेटर पद पर 106 अभ्यर्थियों का चयन होना है। जिले में 3318 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। आवेदन के बाद 16 से 22 सितंबर तक बीएसए कार्यालय परिसर में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराते हुए शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई थी।
विज्ञापन

1484 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में प्रतिभाग किया था। काउंसलिंग समाप्त होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने आवेदकों के शैक्षिक अंकों की फीडिंग की तैयारी शुरू कर दी है। एक-दो दिन में अभ्यर्थियों के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक में मिले अंकों की फीडिंग शुरू की जाएगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। फीडिंग में करीब 10 दिन का समय लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए डॉ. अनुपम अवस्थी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में अभी 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। ईसीसीई एजुकेटर की काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। प्रभारी बीएसए ने बताया कि जिन आवेदकों ने काउंसलिंग में भाग लिया है, उन्हें सूचना भिजवाई जाएगी। बेवजह वे लोग परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed