फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   education,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे ‘हमारे शिक्षक बोर्ड’

Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
education,up news,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। अब प्रॉक्सी शिक्षकों अथवा तैनाती के बावजूद स्कूल न जाने वाले शिक्षकों की पकड़ आसान होगी। वहीं, निरीक्षण के समय एक ही नजर में शिक्षकों का ब्योरा दिख जाएगा। इसके लिए जिले के प्रत्येक परिषदीय प्राइमरी, जूनियर और कस्तूरबा गांधी (बा) आवासीय विद्यालयों मेें हमारे शिक्षक बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश में कहा कि प्रत्येक परिषदीय स्कूल में 15 दिन में ‘हमारे शिक्षक बोर्ड’ लगाए जाएंगे। यह बोर्ड ऐसी जगह पर लगेंगे जो विद्यालय में प्रवेश करते ही देखे जा सकें। बोर्ड पर स्कूल के शिक्षकों के नाम, फोटो, पदनाम, शैक्षिक योग्यता, स्कूल में तैनाती का वर्ष और मानव संपदा आईडी अंकित की जाएगी। एक बोर्ड में छह शिक्षकों का विवरण लिखा जाएगा। छह से अधिक शिक्षक होने की स्थिति में दो बोर्ड लगेंगे। विद्यालय में बोर्ड लगाने का दायित्व प्रधानाध्यापक और वार्डन का होगा।
विज्ञापन

बोर्ड लगाने के लिए प्रति विद्यालय 500 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड को 2.5 गुणा 4 फीट के साइज में लकड़ी अथवा लोहे के एंगल पर फ्लैक्स शीट पर बनवाया जाएगा। इसमें प्रत्येक शिक्षक का 3 गुणा 4 इंच साइज का फोटो छपेगा। बीएसए लाल जी यादव ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में शिक्षक बोर्ड लगाने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी, जिला व ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स, अकादमिक रिसोर्स पर्सन बोर्ड का अवलोकन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed