{"_id":"5efa20f68ebc3e43272dc293","slug":"education-farrukhabad-news-knp5683235178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक ने लॉकडाउन में स्कूल खाते से ढाई लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक ने लॉकडाउन में स्कूल खाते से ढाई लाख निकाले
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव धीरपुर स्थित विद्यालय के खाते से लॉकडाउन के दौरान प्रधानध्यापक ने करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिए। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से शिकायत कर गबन का आरोप लगाया है।
गांव धीरपुर निवासी प्रधान कमलेश कुमारी के पति राकेश सिंह सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में हैं। प्रधानाध्यापक ने लॉकडाउन के दौरान पांच बार में स्कूल के खाते से करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिए।
जबकि स्कूल में कोई खर्च नहीं किया गया। प्रधानाध्यापक ने सहयोगी की मिलीभगत से गबन कर लिया। उन्होंने प्रधानाध्यापक को हटाने के साथ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर प्रधानाध्यापक शिवशंकर का कहना है कि उनकी आठ माह पूर्व ही स्कूल में तैनाती हुई है।
विज्ञापन
प्रधान ने 50 फीसदी कमीशन की मांग के चलते एक वर्ष से एमडीएम खाते से पैसा नहीं निकाला। उन्होंने 80 हजार रुपये से फर्नीचर बुक किया, जो दो दिन में आ जाएगा। खेल किट व अन्य खर्च को निकाले रुपये का उनके पास पूरा हिसाब है। गबन का आरोप निराधार है। प्रधान दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।