फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Earning good by giving warm clothes to the poor

साहसी बालिका टीम ने पुराने कपड़े एकत्र कर गरीबों में बांटे

Sun, 03 Jan 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Earning good by giving warm clothes to the poor
बच्चे को कपड़े बांटते इंस्पेक्टर व साहसी बालिका टीम के सदस्य। - फोटो : FARRUKHABAD
गरीबों को गर्म कपड़े देकर कमाई नेकी
विज्ञापन

कायमगंज। साहसी बालिका टीम ने गरीबों को सर्दी से बचाने का बीड़ा उठाया है। टीम की बालिकाओं ने घर-घर से पुराने कपड़े एकत्र कर उनकी धुलाई व सिलाई करने के बाद गांव मुदौल जाने वाले मार्ग पर स्थित भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों व अन्य लोगों को बांटे। टीम तीन साल से नेकी के काम में जुटी है।
नगर की साहसी बालिका टीम अब किसी परिचय की मोहताज नहीं रही है। बालिकाओं की यह टीम हर नेक काम में खड़ी दिखाई देती है। कोरोना काल में भी इस टीम ने स्पेशल फ्लू कैंप में आने वाले प्रवासी मजदूरों की मदद से लेकर खुद ही सिलाई कर हजारों मास्क वितरित किए। टीम लीडर खुशबू मिश्रा के नेतृत्व में टीम की सदस्य घर-घर से पुराने कपड़े एकत्र कर तान साल से गरीबों को बांट रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को टीम ने गांव मुदौल जाने वाले मार्ग पर पुराने व नए कपड़े वितरित करने के लिए कार्यक्रम किया। टीम ने पुराने व नए 1000 गर्म कपड़े व पैंट शर्ट, जूता -चप्पल आदि लेकर पहुंची। कार्यक्रम में भट्ठा मजदूरों के साथ आसपास के कुछ गरीब लोग भी पहुंचे। सभी को मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर डॉ विनय राय ने कपड़ों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में कपड़े पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल गए। इस दौरान डॉ जितेंद्र सिंह, राजेश अग्रवाल, टीम की सदस्य सिल्की मिश्रा, अंकुर मिश्रा, शिवानी, निकेता, गरिमा, अंजू, संजना, दिव्या व शायना ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed