{"_id":"672bbbda63813e2f360a9214","slug":"during-the-measurement-of-land-batons-were-used-in-front-of-the-revenue-team-and-police-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104381-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व टीम व पुलिस के सामने लाठी-डंडे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व टीम व पुलिस के सामने लाठी-डंडे चले
विज्ञापन
नवाबगंज। जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम व पुलिस के सामने दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चलने से दो लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना नवाबगंज के गांव नगला मन्न गांव में रामबरन सिंह, सोबरन सिंह, वीरेंद्र सिंह परिवार के ही चरण सिंह. रामनरेश, सुरेश करीब साढ़े नौ बीघा खेत में सहखातेदार हैं। रामबरन ने इस खेत की पक्की पैमाइश कराने के लिए राजस्व अफसरों से आदेश करवाए थे। इसके बाद बुधवार दोपहर बाद लेखपाल प्रभात अग्निहोत्री, हर्षित तिवारी, बवना चौकी प्रभारी योगेश श्रीवास्तव खेत की पैमाइश करने पहुंचे। राजस्व टीम ने खेत की नापजोख शुरू की।
शाम करीब चार बजे चरण सिंह ने साथियों संग पैमाइश का विरोध शुरू कर दिया। इससे नाराज रामबरन, सोबरन, वीरेंद्र, चरण सिंह, रामनरेश व सुरेश में धक्का-मुक्की के बाद लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
इससे लेखपाल भाग खड़े हुए। पुलिस कर्मियों ने बचाने का नाकाम प्रयास किया। इसी दौरान रामबरन पक्ष के मनोज के पैर में फावड़ा लगने से घायल हो गए। हालात बेकाबू देख चौकी प्रभारी ने थानाध्यक्ष विद्या सागर तिवारी को सूचना दी। कुछ ही देर में वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने को गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पैमाइश के दौरान दोनों पक्ष खेत कम ज्यादा की बात कहकर भिड़ गए थे। दोनों पक्षों को चार लोगों को थाने लाए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।