फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   due to unavailability of engine potatoes rack could not proceed bihar

इंजन न मिलने से बिहार रवाना नहीं हो सकी आलू की रैक

Sun, 28 Dec 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 28 Dec 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
due to unavailability of  engine potatoes rack could not proceed  bihar
बिहार जाने वाली आलू रैक इंजन न मिलने के कारण रविवार को पूरे दिन सबसे
विज्ञापन
व्यस्ततम प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी रही। स्टेशन प्रबंधक जयप्रकाश श्रीवास ने बताया कि टूंडला से इंजन मांगा गया था। इसके देर रात तक आने की संभावना है।

आलू व्यापारियों ने बिहार आलू भेजने के लिए रेलवे  रैक बुक कराई थी। रैक 25 दिसंबर को उपलब्ध करा दी गई। इसे 27 दिसंबर की रात में बिहार के लिए रवाना होना था लेकिन दो दिन की लोडिंग के बाद आलू व्यापारियों को जानकारी हुई कि इंजन न आने के कारण रैक रवाना नहीं हो सकी।

व्यापारियों का कहना है कि यह आलू कच्चे सीजन का है। ज्यादा दिन तक बंद रहा तो खराबी आ सकती है। रैक न रवाना होने के बावत व्यापारियों ने स्टेशन प्रबंधक से जानकारी की तो बताया गया कि टूंडला से किन्हीं कारणों से इंजन उपलब्ध नहीं हो सका है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर की रात तक इंजन उपलब्ध होने का टूंडला से आश्वासन मिला है। आलू रैक को सोमवार सुबह बिहार के लिए रवाना किया जाएगा।

दूसरे प्लेटफार्मों पर रोकी गईं सवारी ट्रेनें
मालगाड़ी के खड़े होने से गोरखपुर-अहमदाबाद, उत्सर्ग एक्सप्रेस, लखनऊ-बांद्रा की ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्मों पर रुकवाया गया। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने प्लेटफार्म बदलने के लिए पुल का प्रयोग न करके मालगाड़ी के बीच से ही निकलना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed