फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Due to rivalry, a laborer was murdered by hitting him on the head with a brick.

Farrukhabad News: रंजिश में मजदूर की ईंट से सिर पर प्रहार कर की गई थी हत्या

Sat, 30 Mar 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Due to rivalry, a laborer was murdered by hitting him on the head with a brick.
संकिसा (फर्रुखाबाद)। रंजिश में मजदूर की ईंट से सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली गई। मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी का कहना है कि मां से मारपीट का बदला लेने के लिए यह वारदात की है। पोस्टमार्टम में सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के गांव नगला सबसुखपुर निवासी अंकुश शाक्य (21) गांव कूंदेपुर निवासी नरेश तिवारी की आटा चक्की पर मजदूरी करता था। गांव का ही कमलेश शाक्य बुधवार को अंकुश को संकिसा में लगी नुमाइश दिखाने साथ बुलाकर लाया था। कमलेश मेरापुर क्षेत्र के नगर पंचायत संकिसा के भवन निर्माण में मजदूरी कर रहा था। गुरुवार को अंकुश घर नहीं पहुंचा। भाई आनंद व कमलेश खोजबीन करते हुए संकिसा पहुंचे, लेकिन वहां कमलेश ने कोई जानकारी नहीं दी। आनंद ने छिबरामऊ कोतवाली की चौकी प्रेमपुर में भाई के लापता होने की सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने एसओ मेरापुर नवीन कुमार सिंह से बात की।
विज्ञापन

इसके बाद गुरुवार की रात को हरकत में आई पुलिस ने नगर पंचायत संकिसा में निर्माण कर रहे मजदूर कमलेश सहित छह लोगों को पकड़ लिया।
सख्ती से पूछताछ करने पर कमलेश ने बताया कि तीन माह पहले अंकुश ने उसकी मां के साथ मारपीट की थी। इसी रंजिश में अंकुश को बुलाकर लाया था। शराब पिलाने के बाद ईंट से सिर पर कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। साथी मजदूरों की मदद से शव को निर्माणाधीन पंचायत भवन की मिट्टी में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ नवीन कुमार सिंह ने कमलेश सहित छह मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में अंकुश की मौत सिर पर वजनदार वस्तु के प्रहार से होना बताई गई। शरीर में शराब की पुष्टि हुई। इसको लेकर विसरा सुरक्षित किया गया। एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी कमलेश सहित छह मजदूरों को पकड़ लिया है। हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed