फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   drug return on Abusive

दवा लौटाने पर डाक्टर से गाली गलौज

Sat, 13 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
drug return on Abusive

अमृतपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेने के बजाय मरीज मेडिकल स्टोर से दवा ले आया। इसे डाक्टर ने वापस करा दी। इससे नाराज मेडिकल स्टोर मालिक ने अस्पताल पहुंच कर डाक्टर को गाली-गलौज करने के बाद धमकाया। डाक्टर ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को एक मरीज दवा लेने गया। डाक्टर ने पर्ची में दवा लिखी और अस्पताल से लेने की बात कही। लेकिन मरीज अस्पताल से दवा लेने की बजाए वह बाजार से गुप्ता मेेडिकल स्टोर से दवा खरीद लाया। उसने डाक्टर को दवा दिखाते हुए बाजार से लाने की बात कही। इससे नाराज डाक्टर गौरव वर्मा ने दवा वापस करवा दी।
विज्ञापन


दवा वापस किए जाने से नाराज मेडिकल स्टोर मालिक आशीष गुप्ता डंडा लेकर अस्पताल आया और डा. गौरव वर्मा के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। डा. गौरव ने इसकी जानकारी सीएमओ को दी। सीएमओ ने एसडीएम को मामले से अवगत कराया। एसडीएम के निर्देश पर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और डाक्टर से घटना की जानकारी ली। डा. गौरव वर्मा ने मेडिकल स्टोर मालिक आशीष गुप्ता के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed