{"_id":"6aca87622f937d29f1006824","slug":"drop-in-passengers-bound-for-delhi-five-buses-cancelled-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112092-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिल्ली जाने वाले यात्रियों में आई कमी, पांच बसें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिल्ली जाने वाले यात्रियों में आई कमी, पांच बसें निरस्त
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित आंदोलन के चलते वहां की गई चाक चौबंद व्यवस्था से दिल्ली जाने वाले लोगों की संख्या घट गई। शुक्रवार रात यात्रियों के अभाव में पांच बसों को निरस्त करना पड़ा। 19.73 लाख के रुपये लक्ष्य से पौने चार लाख रुपये कम आय हुई है।
दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर हुई नाकाबंदी के चलते यात्रियों की संख्या में तेजी से कमी आई। रोजाना करीब 35 बसें दिल्ली के लिए रवाना की जाती हैं। शुक्रवार रात यात्रियों के अभाव में पांच बसों को निरस्त करना पड़ा। शनिवार सुबह भी दिल्ली जाने वाले यात्री काफी कम संख्या में पहुंचे। लिहाजा बसें यात्रियों का इंतजार किए बिना ही निकलती रहीं।
रोजाना शाम के समय यात्रियों की खासी भीड़ रहती थी, मगर शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। बस चालक छोटे ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम है। उन्हें आनंद विहार तक बस ले जाना है। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि इस समय सहालग आदि नहीं है, इसलिए भी यात्री कम हुए हैं। कुछ असर दिल्ली के आंदोलन की वजह से भी पड़ा है। शीघ्र ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।