फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DRM spent three hours searching the files of the engineering department.

Farrukhabad News: डीआरएम ने तीन घंटे खंगाली इंजीनियरिंग विभाग की फाइलें

Tue, 16 Dec 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
DRM spent three hours searching the files of the engineering department.
फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर की डीआरएम गोपनीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क मार्ग से फतेहगढ़ स्टेशन पहुंचीं। वह कुछ देर गेस्ट हाउस में रुकने के बाद सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ (पीडब्ल्यूआई) के दफ्तर में दो घंटे और सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य (आईओडब्ल्यू) के दफ्तर में एक घंटे तक फाइलों को खंगालती रहीं। इससे अफसर भी आशंकित रहे।
विज्ञापन

डीआरएम वीणा सिन्हा के फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर तीन बजे पहुंचने की स्थानीय अफसरों को गोपनीय जानकरी हुई। इसके चलते स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद रहे। अमृत भारत स्टेशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य संबंधी अधिकारी भी पहुंच गए। डीआरपीएम तीन बजे फर्रुखाबाद की बजाय फतेहगढ़ स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के दफ्तरों में बैठकर फाइलें मंगवानी शुरू कीं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों स्टेशन पर हुए निर्माण कार्यों, पटरी और अन्य तमाम तरह के कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। डीआरएम लोको कालोनी में जर्जर भवनों को भी देखने गईं। वहां से लौटने के बाद उन्होंने फिर आईओडब्ल्यू के कार्यालय में देर शाम तक कागजों की जांच की। इसके बाद वह फतेहगढ़ में ही रात्रि विश्राम के लिए रुक गईं। माना जा रहा है कि बुधवार सुबह फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति देखने पहुंचेंगी। अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed