फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drain water has been filling the main gate of the school for 12 years

Farrukhabad News: 12 साल से स्कूल के मुख्यगेट पर भरता नालियों का पानी

Fri, 24 Nov 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drain water has been filling the main gate of the school for 12 years
अमृतपुर। सरकार परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

वहीं, जिला प्रशासन व विभागीय लापरवाही के चलते ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमापुर के मुख्यगेट पर 12 साल से गांव की नालियों का पानी भरा रहता है। इससे उठने वाली दुर्गंध से बच्चे व शिक्षक परेशान रहते हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की गई, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
प्राथमिक विद्यालय जमापुर के मुख्यगेट के पास गांव की नालियों का पानी 12 साल से भर रहा है। कभी-कभी तो गंदा पानी विद्यालय परिसर के अंदर भी भर जाता है। मौजूदा समय में गंदा पानी भरा होने के कारण रसोई घर भी बंद है। विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में एमडीएम बनाया जा रहा है। नाली के पानी से मच्छर भी पनप रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक सुषमा पाठक ने बताया कि वह विद्यालय के गेट के सामने से जलभराव समाप्त कराए जाने तथा विद्यालय परिसर में भराव डलवाने के लिए खंड विकास अधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। गंदा पानी परिसर में भरा होने से रास्ता भी बंद है। विद्यालय जाने के लिए पीछे से विद्यालय की दीवार काटकर एक खिड़की लगा रखी है, जिससे आवागमन हो रहा है। विभागीय अधिकारियों को भी मामले की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ व बीडीओ को पत्र भेजकर समस्या का निस्तारण किए जाने की मांग की जा चुकी है। एडीओ पंचायत ने बताया कि सफाई कर्मचारी को भेजकर नाली की सफाई कराई जाएगी। मनरेगा से विद्यालय परिसर में भराव भी डलवाया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वह समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed