फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drain cut in the fields, 200 bigha crops drowned, 25 farmers ruined

Farrukhabad News: खेतों में कटा नाला, 200 बीघा फसलें डूबीं, 25 किसान बर्बाद

Sun, 03 Aug 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Drain cut in the fields, 200 bigha crops drowned, 25 farmers ruined
नाले के पानी में सूख गईं मक्कां की फ़सल।  - फोटो : विद्यालय की दीवार के पड़ी दरारें एवं छत से गिरता मसाला। संवाद
फर्रुखाबाद। नगर पालिका के कच्चे नाले की मरम्मत न होने के चलते दो माह पहले हुई मूसलाधार बारिश से खेतों में कट गया। उस नाले को आज तक बंद न करने से 200 बीघा खेतों में खड़ी मक्का, चारा, तोरई, लौकी, मूला, पालक आदि सब्जियां गल गईं। इससे 25 से अधिक किसान बर्बाद हो गए। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है और जिम्मेदार बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

शहर के गुद़ड़़ी से नौलक्खा, कांशीराम कालोनी, रामपुर ढपरपुर, हैवतपुर गढि़या की ओर जा रहे बड़ा नाला शहर सीमा से बाहर कच्चा है। करीब दो माह पहले हुई मूसलाधार बारिश के दौरान यह नाला खेतों में कट गया। लिहाजा करीब 200 बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। उसके बाद कटे नाले को बंद नहीं किया गया। लिहाजा आज तक बारिश और शहर का पूरा पानी खेतों में तीन-तीन फीट ऊंचा भर गया है। इससे खेतों में कड़ी मक्का, चारा, भिंडी, लौकी, तोरई, पालक आदि फसलें डूबकर गल चुकी हैं। ढपरपुर के विजेंद्र राजपूत, लाल सिंह राजपूत, शेर सिंह, सोने लाल शाक्य, पन्नालाल शाक्य, हेतराम राजपूत, गुलाब सिंह राजपूत, आशाराम राजपूत समेत 25 से अधिक किसान बर्बादी के कगार पर हैं। खेतों में नाला कटने की जानकारी नगर पालिका को है मगर इसे बंद कराने की जरूरत नहीं समझी गई। इसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

----------
किसानों ने बयां किया दर्द
फोटो-23, रवि राजपूत
रवि राजपूत ने बताया कि मक्का की फसल में भुट्टा आ रहा था। उसी समय बारिश से पानी भर गया। तब से नाला बंद न होने से आज तक पानी नहीं सूखा। लिहाजा 200 बीघा से अधिक में फसलें बेकार हो गईं। पालिका को इसकी जानकारी है, फिर भी नाला बंद नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फोटो-24, सेवाराम राजपूत
ढपरपुर के सेवाराम राजपूत कहते हैं कि पानी इतना अधिक है कि यदि अभी बंद हो जाए तो दिवाली के बाद ही खेत में फसल बोई जा सकेगी। शहर से नजदीकी होने की वजह से खेतों में फसलें कभी खत्म नहीं होतीं। सब्जियों में बड़ा फायदा होता है, मगर पालिका की मनमानी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

----------------
आधी कांशीराम काॅलोनी की गलियां भी जलमग्न
शनिवार रात हुई मुसलाधार बारिश से नाले का पानी खेतों में से होकर हैवतपुर गढि़या कांशीराम कालोनी के उत्तर में बने करीब 600 आवासों में भर गया। सभी गलियाें में एक-एक फीट पानी है। नाले के गंदे पानी से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, महिलाओं और वृद्धों को हो रही है।
-----------
नोट- ईओ अथवा चेयरमैन का वर्जन देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed