फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dr. Satish Chandra will be the new CMO

जिले में डॉ.सतीश चंद्रा होंगे नए सीएमओ

Wed, 09 Jun 2021 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Dr. Satish Chandra will be the new CMO
डॉ.सतीश चंद्रा होंगे नए सीएमओ
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में डॉ.सतीश चंद्रा नए मुख्य चिकित्साधिकारी होंगे। वहीं अब तक सीएमओ रहीं डॉ.वंदना सिंह को कानपुर देहात के महिला चिकित्सालय में सीएमएस पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
कोरोना महामारी के दौरान 16 जुलाई 2020 को डॉ.वंदना सिंह को सीएमओ बनाया गया था। कोरोना महामारी में जनप्रतिनिधियों की निधि से हुई खरीद का करीब 50 लाख रुपये का भुगतान इन्हीं के कार्यकाल में किया गया। उन्होंने एल-2 अस्पताल भी तैयार कराया।
विज्ञापन

अभी एक वर्ष जनपद में पूरा भी नहीं हुआ था कि उनका स्थानांतरण हो गया। चिकित्सा अनुभाग-2 के विशेष सचिव डॉ.मन्नान अख्तर ने सीएमओ डॉ.वंदना सिंह को सीएमएस पद पर कानपुर देहात के जिला महिला चिकित्सालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जनपद बाराबंकी के एसीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा को फर्रुखाबाद का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को अवगत कराने के आदेश दिए हैं। इधर सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों के बीच गुटबाजी चल रही थी। सीएमओ के स्थानांतरण से चहेते कर्मचारियों के चेहरे मुरझा गए हैं, वहीं दूसरे गुट में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed