{"_id":"66688338af932ac7ba098209","slug":"dpro-found-dirt-and-chaos-in-panchayat-ghar-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-112283-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीपीआरओ को पंचायतघर में मिली गंदगी व अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीपीआरओ को पंचायतघर में मिली गंदगी व अव्यवस्था
Tue, 11 Jun 2024 10:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीपीआरओ ने मंगलवार को मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत पिपरगांव का निरीक्षण किया। वहां पंचायतघर में गंदगी व अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताई। सचिव को सफाई कराने के निर्देश दिए।
डीपीआरओ राजेश चौरसिया दोपहर को ग्राम पंचायत पिपरगांव पहुंचे। वहां उन्होंने पंचायतघर देखा तो गंदगी मिलने पर सफाई कराने के निर्देश दिए। वहां मौजूद पंचायत सहायक से भुगतान के बारे में पूछताछ की। इसके बाद डीपीआरओ ने प्रधान व सचिव का कक्ष देखा, सब अस्त-व्यस्त मिला। डीपीआरओ ने बताया कि गंदगी से ऐसा लग रहा था कि कक्ष में प्रधान व सचिव कभी बैठते ही नहीं हैं। उन्होंने सचिव को कक्ष व पूरे पंचायतघर की बेहतर सफाई कराने के साथ व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
वहीं, पंचायती राज विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप मुलाकात करने आए थे।